खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing the Story of the Harm Caused by the Fake Master

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहते हैं, के माई ट्रांग से एक दिल की बात है:

प्रिय गुरुवर टिम क्वो टू, मैं नकली गुरु रूमा द्वारा पहुंचाई गई हानि के बारे में एक कहानी साँझा करना चाहती हूं, जैसे कि आपने दुनिया के साथ साँझा किया है, जो पूरी तरह से सच है। मेरे परिवार में छह लोग हैं, जिनमें से पाँच लोग 30 वर्षों से आपके शिष्य रहे हैं। केवल मेरा बड़ा भाई अभी तक आपका शिष्य नहीं है, परन्तु वह शाकाहारी हैं और आप पर उनकी दृढ़ आस्था है।

2021 में, संयोग से, उनकी मुलाकात एक शाकाहारी रेस्तरां में एक महिला से हुई, जिसने कहा कि वह एक हेयरड्रेसर और गुरुवर की अनुयायी है। तो, मेरा भाई बाल कटवाने के लिए उनके सैलून में गए। उनके बाल काटते समय उन्होंने रूमा के लेकचर सुनाये और कहा कि वह और मास्टर एक ही हैं। मेरे भाई को यह बात समझ में नहीं आई और उन्होंने सोचा कि वह गुरुवर की अनुयायी है। घर लौटने के बाद, उनमें लक्षण दिखने लगे: उनकी छाती हमेशा नरक की आग की तरह जलती हुई महसूस होती थी, उन्हें परेशान करने वाली आवाजें सुनाई देती थीं जो उन्हें उनके नकारात्मक विचारों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करती थीं और वह कई बार आत्महत्या करना चाहते थे। रात में उन्हें बुरे सपने आते थे और वह भूतों को उनसे बात करते हुए देखते थे, और दिन में वह अक्सर कराहते रहते थे, और खाने-पीने से इनकार करते थे।

मैं उनकी देखभाल करती थी, इसलिए मुझे भी हर रात बुरे सपने आते थे, बिल्कुल उनकी तरह। उन्होंने ध्यान किया और गुरुवर से सहायता के लिए प्रार्थना की। फिर, उन्होंने गुरुवर को क्वान यिन बोधिसत्व के रूप में देखा, जिनके हाथ में एक छोटी पानी की बोतल थी। उन्होंने विलो की शाखा से उनके सिर पर पानी छिड़का और अपने हाथ से उनके सिर को धीरे से सहलाया, और उन्हें बेहतर महसूस हुआ।

उसी समय, ताइवान (फोर्मोसा) में एक दीक्षित जन ने मुझे गुरुवर द्वारा डिजाइन किया गया एस.एम. सेलेस्टियल आभूषण भेजा। कोविड महामारी के चरम के दौरान, डाक द्वारा आभूषण भेजना असंभव था, लेकिन ईश्वर के चमत्कार से, मुझे यह बहुत कम समय में प्राप्त हो गया। जब मैंने इसे पहना, तो मुझे लगा कि स्वर्ग की कृपा मुझ पर उतर रही है, और कर्म तुरंत नष्ट हो गया। मैं और मेरे भाई अच्छी तरह से सो पाए और अब हमें बुरे सपने नहीं आते। तब से वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो गए हैं। मेरा भाई, मेरा परिवार और मैं गुरुवर के प्रेम और आशीर्वाद के लिए असीम रूप से आभारी हैं। हम सदैव आपके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। औलाक (वियतनाम) से माई ट्रांग

धन्यवाद माई ट्रांग, एक झूठे "गुरु" के साथ आपके परिवार के चुनौतीपूर्ण और भयावह अनुभव को साँझा करने के लिए धन्यवाद।

गुरुवर के पास आपके साथ साँझा करने के लिए ज्ञान के कुछ शब्द हैं: "निष्ठावान माई ट्रांग, परमेश्वर की कृपा का शुक्र है, कि आप और आपके भाई उस बुरी शक्ति से बच निकले हैं जिसने उन कमजोर निर्दोष लोगों को खत्म करने की कोशिश की थी! कामना है कि आपकी कहानी दूसरों के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करे कि उन्हें उस झूठे "गुरु" दानव और उसके साथ जुड़े किसी भी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए। जब प्राणी जानबूझकर स्वयं को आध्यात्मिक गुरुओं के रूप में गलत ढंग से प्रस्तुत करते हैं, तो उनमें सबसे खराब प्रकार की ऊर्जा होती है, क्योंकि यह सभी प्रकार के छल-कपटों में सबसे बदतर है। जब कोई व्यक्ति बेसबरी से मोक्ष की तलाश कर रहे लोगों का शिकार करने के लिए स्वयं को धोखे से प्रस्तुत करता है, तो वे नरक के एक ब्लैक होल के समान होते हैं। उनसे जुड़े कोई भी व्यक्ति और वस्तु उस प्रकार की भयंकर ऊर्जा रखती हैं। आपने देखा कि आपके भाई को बहुत कष्ट सहना पड़ा और आप पर भी इसका नकारात्मक असर हुआ। इस धर्म-समाप्ति के युग में, बहुत सारे जाल और बुराइयाँ हैं। मेरा दिल इस दुनिया के लोगों के लिए बहुत दुख महसूस कर रहा है। जिनके पास सुनने के लिए कान हैं, कामना है कि वे अपने दिल और मन को अपने भीतर की बुद्ध प्रकृति की ओर मोड़ें, सचेतना के साथ जियें, और एक जीवित गुरुवर की मदद की तलाश करें ताकि वे इस भ्रम से मुक्त हो सकें और वे सुरक्षित रूप से घर लौट सकें। कामना है कि आप और शुभ औलाक (वियतनाम) को सच्चे धर्म में शांति मिले। आप और आपके भाई को बहुत सारा प्यार।”
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-09-16
930 दृष्टिकोण
36:21
2024-09-16
367 दृष्टिकोण
2024-09-15
762 दृष्टिकोण
31:23

उल्लेखनीय समाचार

2024-09-15   45 दृष्टिकोण
2024-09-15
45 दृष्टिकोण
2024-09-15
40 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड